Breaking News

बरेली – भाजपाइयों का शिष्टमंडल केंद्रीय मंत्री सन्तोष गंगवार से मिला

भाजपाइयों ने फतेहगज पश्चिमी पुलिस पर झूठा मुकदमा लादने का आरोप लगाने की शिकायत को लेकर केंद्रीय मंत्री व जिलाध्यक्ष से मिले।
भाजपा नेताओं ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर निर्दोष लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमें में उच्चस्तरीय जांच बैठवाने का आश्वासन दिया।
नगर में दो दिन पूर्व दो शराबियो के झगड़े में भाजपा सभासद सुधीर पोरवाल को नामजद कर चार नामजद व 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला कर ववाल करने का मुकदमा कायम किया था नामजद चारो आरोपियो की गिरफ्तारी कर जेल भी भेज दिया गया,जवकि स्थानीय भाजपा नेताओं के अनुसार पुलिस ने जानबूझकर भाजपा की छवि खराब कर मामले को तूल देने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री सन्तोष गंगवार व जिलाध्यक्ष रविंद्र राठौर से मिलकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
केंद्रीय मंत्री ने आला अधिकारियों से वार्ता कर भाजपा नेताओं को आश्वासन देते हुए कहा कि एक भी निर्दोष कार्यकर्ता अथवा स्थानीय लोगों को फसाया नही जाएगा पुलिस की रिपोर्ट की उच्चाधिकारियों से गोपनीय जांच करवाकर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। मिलने बालो में स्थानीय भाजपा नेताओं में मंडल अध्यक्ष अजय सक्सेना,आशीष अग्रवाल,राजीव गुप्ता,कन्हैया लाल,सभासद संजीव सिंह,दीपक गोयल,चेयरमैन कृष्ण पाल मौर्य,चक्रवीर सिंह चौहान आदि लोग थे।
रिपोर्टर–सौरभ पाठक बरेली

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261114 WA0005

छठ पूजा को शांतिमय तरीके से संपन्न करने के लिए हुआ पीस कमेटी की बैठक

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता भाटपार रानी देवरिया स्थानीय स्थानीय थाना परिसर में छठ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *