Breaking News

मीरजापुर : कार्यक्रम को छोड़ एसपी ने घायल को पहुंचवाया अस्पताल

कार्यक्रम को छोड़ एसपी ने घायल को पहुंचवाया अस्पताल
11 अक्टूबर 2018 मीरजापुर,अदलहाट – नरायनपुर वाराणसी-मीरजापुर मार्ग पर नरायनपुर गंगा नहर पुल के पास गुरुवार को लगभग तीन बजे ट्रेलर से साइड लगने से आटो सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान एक कार्यक्रम के लिए जा रही एसपी शालिनी ने घायल को नरायनपुर स्थित निजी अस्पताल मे भर्ती कराया।
चौकी प्रभारी नरायनपुर ने बताया कि नंदलाल दुबे (65)वर्ष पुत्र शीतला दुबे ग्राम हसौली थाना जमालपुर आटो से वाराणसी की ओर जा रहे थे। गंगा नहर पुल के पास सामने से आ रहे टेलर ने आटो को साइड मार दिया, जिससे वे घायल हो गये। घटना के बाद भाग रहे टेलर को थाना अदलहाट पुलिस ने थाने के सामने घेरकर चालक सहित पकड़ लिया। बाद में घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए ! चिकित्सक ने वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर उस समय नरायनपुर पुलिस चौकी पर नवनिर्मित भवन के शिलापट्ट का अनावरण करने जा रही थी ! लेकिन उन्होंने कार्यक्रम छोड़कर पहले घायल की मदद की।

रिपोर्ट सुजीत कुमार ibn24x7news  अदलहाट मिर्जापुर

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *