Breaking News

बरेली- आदर्श गांव रहपुरा जागीर में विकास कार्य की समीक्षा बैठक हुई

*रिपोर्टर–सौरभ पाठक*
फतेहगंज पश्चिमी केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने की समीक्षा बैठक ।बैठक में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे बिजली विभाग की समस्या को लेकर लोगों ने समस्याएं रखी लोगो ने कहा कनेक्शन तो हो गए हैं लेकिन बिजली का बिल नहीं आताहै।इस पर मंत्री जी ने एसडीओ योगेंद्र चौहान से कहा इसका तुरंत निस्तारण करें बिल क्यों नहीं आ रहा है इस बारे में भी बताये,एस डी ओ योगेंद्र चौहान ने बताया बजाज कंपनी विल का काम कर रही है क्यों देरी हुई उसके बारे में जानकारी लेकर बताएंगे मंत्री जी ने कहा उस कंपनी के खिलाफ तुरंत नोटिस जारी करें । और सात दिन के अंदर गांव में बड़ा ट्रांसफॉर्म लगाएं। विधायक डॉ डीसी वर्मा ने कहा पूरे क्षेत्र में बिजली के बिल नहीं आ रहे इस वजह से लोग बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं और इस वजह से बिजली विभाग के कर्मचारी उनके ऊपर एफ आई आर दर्ज कराते हैं। और चार चार हजार रुपये गांव बालो को ज्यादा देने होते यह शिकायतें हमारे पास आती है|
आप इस समस्याओं का निस्तारण करें ।खंड शिक्षा अधिकारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया की सभी को किताबें और जूते और यूनिफॉर्म दी जा चुकी है तो गांव के ही मंगली प्रसाद ने कहा कि सर अभी कितावे नहीं मिली है उस पर उन्हें भी हिदायत दी पूछा की स्कूल चलो अभियान में कितने नए बच्चे ऐडमिशन हुए हैं इस पर उन्होंने बताया कि अभी तक 20 बच्चे ही नए एडमिशन हुए हैं तब उन्होंने कहा कि कम से कम 50 होनी चाहिए स्कूल में फर्नीचर की व्यवस्था नहीं है लाइट का कनेक्शन भी नहीं है उन्होंने इसके लिए सेक्रेटरी को आदेश दिए जल्द से जल्द कनेक्शन कराएं।
केंद्रीय मंत्री ने जिलापूर्ति अधिकारी ने कस्बे के लोगो को अंतोदय राशनकार्ड बांटे पूछने पर पूर्ति अधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण में शहरी क्षेत्र के राशनकार्ड उपलब्ध हुए हैं एक माह के अंदर देहात क्षेत्र में भी राशनकार्ड वितरित कर दिए जाएंगे ,आयुषमान बीमा योजना का हर गांव में कैंप लगाएं, सभी ग्रामीणों को बीपीएल ब गरीब परिवारों को सरकार की तरफ से पांच लाख रुपए तक का इलाज प्रधानमंत्री राहतकोष से मिलेगा बिधायक और सीडीओ ने स्कूल परिसर में बृक्षरोपण को भी कहा बाल विकास की सुपरवाइजर इंद्राप्रभा ने बताया कि गांव में पोषण आहार की कमी के चलते तीन पैकेट की जगह सिर्फ एक पैकेट बांटे जा रहे है ।
बाद में केंद्रीय मंत्री ने आंगन बाड़ी केंद्र का शुभारम्भ फीता काटकर किया ।चौपाल में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा ,एसडीएम रोहित यादव, सी डी ओ, सत्येंद्र कुमार, वीडियो प्रभारी शिव सिंह ,जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी, बाल विकास की सुपरवाइजर इन्द्रा प्रभा ,ग्राम प्रधान प्रेमवती,मण्डल अध्यक्ष अजय सक्सेना ,संजय चौहान,राजेश राजपूत, चक्रवीर सिंह चौहान, पंकज शर्मा,संजय राजपूत, ब्लाक क्षेत्र के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *