Breaking News

लखीमपुर खीरी: मासूम के साथ बलात्कार

 मासूम के साथ बलात्कार
दिनांक – 05-10-2018- महिलाओं को पूरी सुरक्षा देने के वायदे के साथ सत्ता में आई योगी सरकार में महिला अपराधों की बाढ़ सी आ गई है, महिलाओं के साथ होने वाली घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में 14 साल की लड़की से घर में घुसकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। रात में घटी इस घटना की जानकारी लड़की ने अगले दिन लखीमपुर गई अपनी मां को दी। मां ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लेने की बात कही है।
दरअसल मामला लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शिक्षामित्र रविवार को किसी काम से लखीमपुर आई थी। काम पूरा न हो सकने के चलते वह अपनी रिश्तेदारी में ही रुक गई। घर पर उसका बेटा व 14 साल की लड़की मौजूद थी। लड़का रात को खेत की रखवाली करने चला गया। लड़की कमरा बंद कर सो रही थी। आरोप है कि रात करीब दो बजे गांव का ही रज्जन मिश्र घर में घुस आया। उसने दरवाजा खुलवाने के लिए भाई की आवाज में आवाज दी। लड़की ने भाई को समझकर दरवाजा खोल दिया। जैसे ही दरवाजा खुला आरोपी कमरे में दाखिल हो गया। उसने लड़की के कपड़े उतार दिए और पहले उसकी नग्न फोटो खींची। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की घटना अंजाम दी। हवश मिटाने के बाद आरोपी ने जान-माल की धमकी दी और भाग गया। लड़की ने फोन कर अपनी मां को जल्दी आने को कहा। काम निबटाने के बाद शाम को मां घर पहुंची। तब लड़की ने रोकर उसे पूरी बात बताई। मां ने तुरंत एसपी को सूचना दी। इस पर पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करने की बात कहते हुए थाने जाने की हिदायत दी। मां अपनी पीड़िता बेटी के साथ थाना फूलबेहड़ पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस अधीक्षक खीरी ने बताया कि मामला सुसंगत धाराओं व पास्को एक्ट में दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

रिपोर्ट मोहम्मद असलम ibn24x7news लखीमपुर खीरी

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *