Breaking News

देवरिया – सर्राफा व्यवसायियो की सुरक्षा को लेकर बैठक सम्पन्न सीसीटीवी कैमरे लगाने पर दिया गया जोर

देवरिया- स्वर्ण व्यवसायियों की समस्याओं और उनकी सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आज नगर पालिका रोड स्थित सेंटर चौकी पर शहर के स्वर्ण व्यवसायियों के साथ एएसपी गणेश शाहा,सीओ सदर सहित शहर कोतवाल ने बैठक कर उनकी समस्याओं को जाना ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए एडिशनल एसपी गणेश शाहा ने कहा कि देवरिया पुलिस शहर के सभी व्यवसायियों की सुरक्षा के लिये हर वो कदम उठाएगी जो उनके लिये सही होगा।इसके लिये हम सभी को एक साथ होकर कार्य करना होगा क्यों कि एक दूसरे के सयोग से ही किसी अच्छे कार्य को किया जा सकता है। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से व्यवसायियों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे अपराध को रोकने और अपराधियों को पकड़ने में सहयोग मिलता है।
इसके बाद व्यवसायिओं ने अपनी-अपनी समस्याएं बतायी जिसपर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए।वही काफी दिनों बाद हुए इस स्वर्ण व्यवसायियों की बैठक को सभी व्यवसायियों ने सरहाते हुए कहा कि इस तरह की बैठक समय-समय पर होनी चाहिए जिससे पुलिस और स्वर्ण व्यवसायियों के बीच सामंजस्य बना रहे।
बैठक में एसआई मोहनलाल यादव,यातायात प्रभारी रामबृक्ष यादव, अवधेश यादव,राजेश भारती,उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शक्ति भूषण,जिला महामंत्री योगेश राय, पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल,शाकिर हुसैन,अमित मोदनवाल,आकाश वर्मा सहित सैकड़ों स्वर्ण व अन्य व्यसायी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *