Breaking News

देवरिया – लोकसभा चुनाव में बसपा को मिलेगा भारी बहुमत: आर एस कुशवाहा

Ibn24x7news देवरिया
— कार्यकर्ता सम्मेलन में जनता से जुड़ने का दिया मंत्र
देवरिया। बहुजन समाज पार्टी लोक सभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर से तैयारी शुरू कर दी है। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने जनपद में पूरे जिले का पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं को चुनाव में जी जान से जुटने के साथ हर सीट पर विजय दिलाने का आह्वान किया। बसपा की इस बैठक में कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने लायक था।
सोमवार को जिले के पदाधिकारियों कार्यक्रकर्ताओ की समिछा बैठक का आयोजन कसया मार्ग पर सिथित पलक लान में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर के साथ मण्डल क्वाडनेटर भी मौजूद रहकर संगठन की मजबूती का मंत्र दिया। जिले के भावी सदर लोक सभा प्रत्याशी नियाज अहमद खान ने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष अपनी भीड़ जुटाकर ताकत का अहसास कराया। इस दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने कहा कि लोक सभा चुनाव करीब है। इस चुनाव में अपने दल के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए गाँव गाँव जाकर बूथ स्तर पर तैयारी में जुटकर जीत निश्चित कराये। उन्होंने कहा कि देश मे बहन मायावती जी एक ऐसी नेता है जो सभी वर्ग के लिए ऊची सोच रखती है। भाजपा सरकार में दलित वर्ग का उत्पीड़न किया जा रहा है। पूरे प्रदेश की जनता भाजपा को आने वाले चुनाव में सबक सिखाएगी। आने वाले लोक सभा चुनाव में जनता बहुजन समाज पार्टी को अधिक से अधिक सीट जीता कर अपनी भागीदारी मजबूत करेगी। आने वाले समय मे बसपा ही देश व प्रदेश में मजबूत सरकार चलाने में सछम है। प्रदेश अध्यछ ने जोर देकर कहा कि बसपा में जो उम्मीदवार चुनाव लड़े है सभी बेदाग छवि के है। बसपा समाज की बराबरी की पैरोकार है। सभी वर्ग को एक साथ लेकर बसपा ही साथ चलने में सछम है। इस दौरान सदर लोक सभा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नियाज अहमद खान, विधान सभा बरहज पूर्व प्रत्याशी मुरली मनोहर जायसवाल, सदर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी अभय नाथ तिवारी, जिलाध्यछ बसपा, के साथ सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *