Breaking News

मिर्जापुर – श्री मुरलीमनोहर लाल कमिश्नर हुए मिर्जापुर विंध्याचल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष

रिपोर्ट विकास चन्द्र अग्रहरि ब्यूरो चीफ मिर्जापुर
नव गठित मिर्जापुर विंध्याचल विकास प्राधिकरण का गठन प्रदेश सरकार द्वारा कर दिया गया है जिसके तहत विंध्याचल मण्डल के आयुक्त श्री मुरलीमनोहर लाल अध्यक्ष, जिलाधिकारी श्री अनुराग पटेल उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं । सचिव पद पर नगर मजिस्ट्रेट श्री सुशील लाल श्रीवास्तव का कार्य करेंगे ।
इस संबन्ध में नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री नितिन रमेश गोकर्ण द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार शासन से उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद जिलाधिकारी पदेन सदस्य हो जाएंगे । जब तक सचिव की नियुक्ति नहीं होती है तब तक जिलाधिकारी द्वारा नियुक्त नगर मजिस्ट्रेट इस पद पर कार्य करेंगे । इसके अलावा सचिव आवास, वित्त, मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक, प्रबन्ध निदेशक, उ0 प्र0 जल निगम या उनके द्वारा मनोनीत, मुख्य नगर अधिकारी, नगर पालिका सभासदों के 4 प्रतिनिधि, 3 राज्य सरकार से प्रतिनिधि सदस्य होंगे ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *