Breaking News
WhatsApp Image 2026 10 28 at 4.27.40 PM

नारायनपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटे और तीन वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

सड़क के गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, पीछे से आए अज्ञात वाहन ने तीनों को रौंदा; परिवार में मचा कोहराम

मीरजापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के नारायनपुर स्थित आलू मिल के सामने बुधवार को भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार मां, बेटे और तीन वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अहरौरा थाना क्षेत्र के पट्टी कला गांव निवासी मनोज चौहान अपनी मां मुन्नी और तीन वर्षीय भतीजे प्रियांश के साथ वाराणसी के रामनगर से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।

इसी दौरान अदलहाट थाना क्षेत्र के नारायनपुर स्थित आलू मिल के सामने सड़क पर बने गड्ढों के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसी बीच पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में तीनों आ गए। हादसा इतना भीषण था कि मां, बेटे और मासूम प्रियांश की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

हादसे की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी

इस संबंध में चुनार क्षेत्राधिकारी गायत्री यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हुई है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक अहरौरा थाना क्षेत्र के निवासी थे और वाराणसी से घर लौट रहे थे। हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261025 WA0005

तीसरे सूरजकुंड दिवाली मेले में हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के स्टॉल पर उमड़ रही लोगों की भीड़

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सूरजकुंड में आयोजित तीसरे सूरजकुंड दिवाली मेले में हरियाणा खादी …