Breaking News
IMG 20261029 WA0006

शिक्षा के क्षेत्र में एक और नई पहल सेक्टर-23 में बनेगा सरकारी कॉलेज:पं.मूलचंद शर्मा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। सेक्टर-23 में प्रस्तावित सरकारी कॉलेज का डिजाइन संबंधित सरकारी विभाग द्वारा फाइनल कर दिया गया है।

करीब 37 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस कॉलेज का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। कॉलेज के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मदद मिलेगी।

बल्लभगढ़ विधायक एवं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के क्षेत्र में शिक्षा के विस्तार से जुड़े इस प्रस्ताव को उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सेक्टर-23 में कॉलेज बनने से आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र के नजदीक ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सकेगा।

इससे विशेष रूप से उन विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद है,जिन्हें कॉलेज की पढ़ाई के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता है।करीब 37 करोड़ रुपये से तैयार होगा कॉलेज।

विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने बताया कि सेक्टर-23 में बनने वाले सरकारी कॉलेज पर लगभग 37 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का प्रस्ताव है। संबंधित सरकारी विभाग द्वारा कॉलेज का डिजाइन फाइनल किए जाने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू होने की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है।

कॉलेज का भवन निर्धारित डिजाइन के अनुसार तैयार किया जाएगा। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी। अगली कड़ी में विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने बताया कि

बल्लभगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में विद्यार्थियों की बढ़ती शैक्षणिक जरूरतों को देखते हुए सरकारी कॉलेज की स्थापना महत्वपूर्ण है। कॉलेज बनने से स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर विकल्प मिलेगा। इससे विद्यार्थियों के समय और आवागमन पर होने वाले खर्च में भी कमी आएगी।

सरकारी कॉलेज जैसे संस्थान क्षेत्र में शिक्षा का माहौल मजबूत करने के साथ-साथ विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए नए अवसर प्रदान होंगे। सेक्टर-23 में प्रस्तावित यह कॉलेज भी क्षेत्र की शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने में उपयोगी साबित होगा।

बल्लभगढ़ विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने विशेष तौर पर कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क,सार्वजनिक सुविधाओं और अन्य बुनियादी ढांचे के साथ शिक्षा से संबंधित परियोजनाएं भी विकास के महत्वपूर्ण पहलुओं में शामिल हैं।

सेक्टर-23 में सरकारी कॉलेज के निर्माण की दिशा में डिजाइन फाइनल होना इसी क्रम में एक अहम कदम है।करीब 37 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के निर्माण कार्य शुरू होने का क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों को इंतजार रहेगा।

कॉलेज का निर्माण पूरा होने के बाद यहां उपलब्ध होने वाली शैक्षणिक सुविधाओं से बल्लभगढ़ क्षेत्र में उच्च शिक्षा के अवसरों का विस्तार होगा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261025 WA0004

हरियाणवी गायक अमित ढुल ने सूरजकुंड दिवाली मेले में बांधा समां

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सूरजकुंड दिवाली मेले में हरियाणवी गायक अमित ढुल ने अपनी …