Breaking News
IMG 20261028 WA0005

देवरिया – जमुना छापर में पशु आरोग्य मेले का आयोजन, 388 पशुओं का निःशुल्क उपचार

Ibn news Team DEORIA

IMG 20261028 WA0005

दिनेश गुप्ता

 

देवरिया।

राजकीय पशु चिकित्सालय भलुअनी के नेतृत्व में ग्राम जमुना छापर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्य तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद तिवारी ने गौ-पूजन कर किया।

मेले में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रौनक ने पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पशुपालकों को टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान और पशु बीमा सहित अन्य योजनाओं के लाभ बताए। इस दौरान कुल 388 पशुओं का निःशुल्क उपचार कर पशुपालकों को दवाएं वितरित की गईं।

इस अवसर पर पशुधन प्रसार अधिकारी जितेंद्र कुमार, फार्मासिस्ट विजय कुमार सिंह सहित पैरावेट स्टाफ उपस्थित रहा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261024 WA0013

मुंडेरा जगदीश में भव्य माँ भगवती जागरण सफलतापूर्वक संपन्न, कलाकारों ने बांधा समां

Ibn news Team DEORIA रिपोर्टर दिनेश गुप्ता देवरिया। ग्राम सभा मुंडेरा जगदीश स्थित शिव मंदिर …