Breaking News
IMG 20261025 WA0010

देवरिया – हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्टर दिनेश गुप्ता

IMG 20261025 WA0010

देवरिया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गौरीबाजार पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू भी बरामद किया है।

 

पुलिस विभाग की ओर से 25 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस नोट के अनुसार, पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश कुमार चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। गौरीबाजार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बीती रात पहलवान बाबा मंदिर के पास से रवि किशन (19 वर्ष), पुत्र शारदा, निवासी लवकनी, थाना गौरीबाजार, जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया।

 

आटा चक्की पर युवक पर हमले का आरोप

 

पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को लवकनी निवासी एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनका पुत्र अरविंद चौहान आटा लेने के लिए आटा चक्की पर गया था। वहां पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे पकड़कर धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

इस मामले में गौरीबाजार थाने में मुकदमा अपराध संख्या 451/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 126(2), 351(3) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई थीं। इसी क्रम में रवि किशन को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।

 

पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

 

कार्रवाई में थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय, उपनिरीक्षक चंद्रशेखर सिंह तथा हेड कांस्टेबल मुन्नीलाल चौहान शामिल रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261024 WA0004

देवरिया – मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम का कांग्रेसियों ने किया निरीक्षण, लोगों को किया जागरूक

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव सलेमपुर,देवरिया। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के …