Breaking News
IMG 20261024 WA0008

शिक्षक एमएलसी चुनाव में पथरदेवा के शिक्षकों ने किया मतदान

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्टर दिनेश गुप्ता

IMG 20261024 WA0008

देवरिया। उत्तर प्रदेश शिक्षक एमएलसी चुनाव के तहत शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को पथरदेवा ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा नेता एवं शिक्षक अजय कुमार शाही ने भाजपा और उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के संयुक्त प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में शिक्षक मतदाताओं से मतदान करने की अपील की थी।

 

अजय कुमार शाही ने शिक्षकों से आग्रह किया था कि वे निर्धारित समय सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा था कि शिक्षक समाज की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत बनाती है। शिक्षकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए योग्य प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करना चाहिए।

 

पथरदेवा क्षेत्र में मतदान को लेकर शिक्षक मतदाताओं में सक्रियता देखने को मिली। क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में बनाए गए मतदान केंद्रों पर शिक्षकों ने पहुंचकर मतदान किया। इनमें आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज पथरदेवा, देवनंदन इंटर कॉलेज वृक्षापट्टी, नैन कुमारी जगत नारायण इंटर कॉलेज सकतुई, रामधारी इंटर कॉलेज पगरा, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज कुर्मीपट्टी, संस्कृत विद्यालय बघौचघाट, भीमराव इंटर कॉलेज बघौचघाट, जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महुआरी तथा महंत त्रिवेणी पर्वत इंटर कॉलेज विशुनपुरा बाजार सहित अन्य केंद्र शामिल रहे।

 

मतदान के दौरान भाजपा नेता एवं ब्लॉक प्रमुख प्रशासक सुब्रत शाही, शिक्षक अजय कुमार शाही, नगर पंचायत अध्यक्ष क्रांति सिंह, रविंद्र कुशवाहा, दयाशंकर शास्त्री, महीवाल जायसवाल, भीम यादव, विनोद कुमार सिंह, विवेक दत्त राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष जीपू शाही तथा जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह, युगुल किशोर तिवारी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

 

शिक्षक एमएलसी चुनाव में शिक्षकों की भागीदारी को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज रहीं। अब चुनाव में प्रत्याशियों की जीत-हार का फैसला मतगणना और चुनाव परिणाम के बाद स्पष्ट होगा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261021 WA0012

देवरिया में दो युवकों की हत्या से सनसनी, सड़क पर मिले खून से लथपथ शव; खुलासे के लिए तीन टीमें गठित

Ibn news Team DEORIA रिपोर्टर दिनेश गुप्ता *देवरिया।* जिले में मंगलवार की रात दो युवकों …