Breaking News
IMG 20261024 WA0004

देवरिया – मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम का कांग्रेसियों ने किया निरीक्षण, लोगों को किया जागरूक

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष यादव

IMG 20261024 WA0004
सलेमपुर,देवरिया। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की जानकारी ली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मौके पर मौजूद बीएलओ से सूची में नाम जुड़वाने, नाम में संशोधन कराने तथा मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने ग्रामीणों और स्थानीय लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम, पता और अन्य विवरण जांच लें तथा किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुधार के लिए आवेदन करें।
कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग प्रदेश सचिव दीनदयाल प्रसाद ने विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए जागरूक किया । युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक सत्यम पांडेय ने ने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम छूटना नहीं चाहिए और सभी नागरिकों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस दौरान आनंद शंकर, शिवशंकर गौतम, गोविंद मिश्र, मोहन प्रसाद,मोहित पांडेय, घूरा पाल, बबलू कुमार, अशोक कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261021 WA0012

देवरिया में दो युवकों की हत्या से सनसनी, सड़क पर मिले खून से लथपथ शव; खुलासे के लिए तीन टीमें गठित

Ibn news Team DEORIA रिपोर्टर दिनेश गुप्ता *देवरिया।* जिले में मंगलवार की रात दो युवकों …