Breaking News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 15 अक्टूबर को 180 जोड़ों का विवाह

Ibn news Team DEORIA

दिनेश गुप्ता

देवरिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 15 अक्टूबर को राजकीय आईटीआई, देवरिया में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले के विभिन्न विकास खंडों एवं नगर निकायों के कुल 180 जोड़ों का विवाह प्रस्तावित है।

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित विवाह में भलुअनी विकास खंड के 32, देवरिया सदर के 19, बैतालपुर के 37, गौरीबाजार के 22, रुद्रपुर के 27, बरहज के चार और भागलपुर के 06 जोड़े शामिल होंगे। वहीं, नगर निकायों में बैतालपुर के 18, भलुअनी के पांच, देवरिया नगर पालिका के नौ तथा मदनपुर के एक जोड़े का विवाह कराया जाएगा।

योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इसमें 64 हजार रुपये कन्या के खाते में डीबीटी के माध्यम से अंतरित किए जाएंगे, जबकि 21 हजार रुपये गृहस्थी की सामग्री तथा 15 हजार रुपये आयोजन, भोजन, टेंट सहित अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च किए जा एंगे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261008 WA0008

देवरिया – समाज में समानता और भाईचारे का संदेश दिया था संत रविदास नें – अभिषेक दत्त

Ibn news Team DEORIA   सलेमपुर। सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के अहिरौली लाला में कांग्रेस अनुसूचित …