Breaking News
IMG 20261012 WA0001

सेवा संकल्प अभियान के तहत 12 अक्टूबर को भैंसरावली में लगेगा सेवा सेतु कैंप

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा सरकार द्वारा आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकारी सेवाओं का लाभ सरल,सुलभ और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत सोमवार,12 अक्टूबर को ग्राम पंचायत भैंसरावली,खंड तिगांव में सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया जाएगा।

हरियाणा सरकार में खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्यमंत्री राजेश नागर कैंप का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहेंगे।

सेवा सेतु कैंप का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को विभिन्न सरकारी विभागों की योजनाओं और सेवाओं का लाभ उनके गांव के नजदीक एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाना है।

इससे लोगों को अलग-अलग विभागों के कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और उनका समय एवं श्रम बचेगा। कैंप के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने,उनकी समस्याओं का समाधान करने तथा विभिन्न सेवाओं से संबंधित आवेदन एवं आवश्यक प्रक्रियाओं में सहायता प्रदान करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। कैंप में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर आमजन को अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं,पात्रता शर्तों,आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देंगे।

पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। साथ ही, नागरिक अपनी समस्याएं एवं शिकायतें संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे,ताकि उनका नियमानुसार समाधान किया जा सके।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे इन कैंपों की परिकल्पना इस उद्देश्य से की गई है कि आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। सेवा सेतु कैंप में विभिन्न विभागों की सहभागिता से नागरिकों को एक ही स्थान पर अनेक योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित जानकारी,आवेदन में सहायता और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध करवाया जाएगा। इससे विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों,महिलाओं,बुजुर्गों और जरूरतमंद परिवारों को लाभ मिलेगा।

जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायत भैंसरावली तथा आसपास के क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे सोमवार को आयोजित होने वाले सेवा सेतु कैंप में पहुंचकर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं।

नागरिक अपने साथ परिवार पहचान पत्र,आधार कार्ड,बैंक खाते से संबंधित विवरण तथा संबंधित योजना के आवश्यक दस्तावेज लेकर आएं,ताकि आवेदन एवं सत्यापन की प्रक्रिया में सुविधा हो सके।जिला प्रशासन ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन और आमजन के बीच संपर्क को मजबूत करना,जनसमस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना तथा पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

सेवा सेतु कैंप इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है,जिसके माध्यम से प्रशासन गांव स्तर पर नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261009 WA0004

चाऊमीन खाने पहुंचे युवक पर चाकू से हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:बसेलवा कॉलोनी में चाऊमीन की दुकान के बाहर युवक पर …