Breaking News
IMG 20261007 WA0006 1

वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को लेकर ट्रस्ट ने महत्वपूर्ण बैठक की

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:विश्व श्याम संकीर्तन ट्रस्ट ने अपने वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक फरीदाबाद होटल ग्रैंड हाइवे में आयोजित की।

बैठक में ट्रस्ट के संस्थापक नितिन श्याम दीवाना ने सभी सदस्यों को अवगत कराया कि आठवां श्री श्याम संकीर्तन वार्षिक महोत्सव आगामी 30 दिसंबर 2026 को बल्लभगढ़,सीकरी में स्थित सांवरिया ग्रैंड रिसोर्ट में होना तय हुआ है।

नितिन श्याम दीवाना ने कहा कि वार्षिक उत्सव को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्यता से मनाया जाएगा जिसमें श्याम जगत के मशहूर भजन प्रवाहक द्वारा गुणगान किया जाएगा और श्याम बाबा का बहुत ही सुन्दर फूलों द्वारा मनमोहक दरबार सजाया जाएगा।

इस बैठक में नितिन श्याम दीवाना,राहुल गुप्ता,कैलाश शर्मा,अमित भूतडा,ललित अग्रवाल,विजय सिंह,पंकज हाडा,श्याम सुन्दर गर्ग,विपिन गोयल,कार्तिकेय अग्रवाल,सुभाष अग्रवाल,सावरमाल जाट,दीपक गोयल,पंकज शर्मा,तरुण झंवर,इंद्रेश गोयल,अतुल गर्ग,वेद वशिष्ठ गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260912 WA0000

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में अव्वल आने पर शहरवासियों ने विपुल गोयल का जताया आभार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद। शहर की हवा में सुधार के प्रयासों को एक …