फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बीते दिन 4 अक्टूबर को थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग बच्चें की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस चौकी सेक्टर-55 की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार यामिन निवासी सेक्टर-56, आशियाना फ्लैट में रहने वाले ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 04 अक्टूबर को उसका नाबालिग बेटा अपने एक दोस्त के साथ खेल रहा था।
इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान बेटे के दोस्त ने नुकीली वस्तु/चाकू से उसके बेटे की छाती पर हमला कर दिया।घटना के बाद घायल नाबालिग को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता के मद्देनजर पुलिस चौकी सेक्टर-55 की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अपचारी बालक और शिकायतकर्ता के बेटे के बीच खेलते समय किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान अपचारी बालक ने नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल नाबालिग बच्चे की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।