Ibn news Team DEORIA
दिनेश गुप्ता

देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 339 रामपुर कारखाना में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच भाजपा नेता कृपा शंकर उपाध्याय का चेहरा भावी विधायक प्रत्याशी के रूप में चर्चा में आ गया है। क्षेत्र में सामने आए एक बैनर के बाद राजनीतिक गलियारों में उनके नाम को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
बैनर में कृपा शंकर उपाध्याय की तस्वीर के साथ ‘विजय 2027’ का संदेश दिया गया है। इसके साथ ही नवरात्रि, दशहरा, दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी गई हैं। बैनर में भाजपा के कई प्रमुख नेताओं के चित्र भी लगाए गए हैं।
बैनर में कृपा शंकर उपाध्याय को पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं पूर्व सदस्य जिला योजना समिति, देवरिया के रूप में उल्लेखित किया गया है। बैनर सामने आने के बाद रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है कि कृपा शंकर उपाध्याय वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के संभावित दावेदार हो सकते हैं।
हालांकि भाजपा की ओर से अभी तक उनके नाम की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में फिलहाल उनके नाम की चर्चा को संभावित राजनीतिक दावेदारी के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले समय में पार्टी का निर्णय ही स्पष्ट करेगा कि रामपुर कारखाना से भाजपा का प्रत्याशी कौन होगा।