Ibn news Team DEORIA

दिनेश गुप्ता
सलेमपुर (देवरिया)। माौली नगर के दीर्घेश्वरनाथ मन्दिर में चोरों ने एक बार फिर अपना कमाल दिखा दिया। उन्होंने बीती रात एडजास्ट फैन पर हाथ साफ कर दिया और शौचालय में पानी सप्लाई के लिए लगी मोटर को भी खोलकर चुरा ले जाने का असफल प्रयास किया। इस सम्बन्ध में मन्दिर के सफाई कर्मचारी द्वारा स्थानीय पुलिस चौकी में तहरीर दी गई है। सनद रहे कि इस मन्दिर में आए दिन चोरियां होती रहती हैं। आश्चर्य की बात है कि मन्दिर में आए दिन होने वाली ऐसी वारदातों पर अभी तक अंकुश नहीं लग सका है।
इस सम्बन्ध में मिली अन्य जानकारी के अनुसार इस मंदिर में लगातार चोरियां होती रहती हैं। मन्दिर प्रबंधन द्वारा पुलिस को लिखित सूचना देने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई न होने से ऐसी घटनाओं की पुनरावृति हो रही है। मन्दिर के महंथ जगन्नाथ दास जी ने बताया कि दो वर्ष में लगभग दो दर्जन से अधिक चोरियां हो चुकी हैं जिसमें शनि देव महाराज की प्राचीन मूर्ति मंदिर में चढ़ाए गए मूल्यवान समान और नगदी भी शामिल है। सबमें प्राथमिकी देने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई न होने से आये दिन ऐसी घटनाएं होती रह रही हैं। उन्होंने इस मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर प्रभावी कार्यवाही की मांग की है।