Breaking News
Screenshot 2026 09 14 12 22 34 52 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

देवरिया – जिलाधिकारी ने सीएचसी भटनी का किया औचक निरीक्षण. स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, साफ-सफाई और दवाओं की उपलब्धता पर दिए निर्देश

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट दिनेश गुप्ता भटनी

Screenshot 2026 09 14 12 22 34 52 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

*भटनी देवरिया*। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भटनी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न कक्षों का भ्रमण कर चिकित्सा सेवाओं, मरीजों के उपचार, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीएम ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने और समय से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने, चिकित्सा उपकरणों को क्रियाशील रखने और आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी संचालन करने तथा मरीजों को इलाज के लिए अनावश्यक परेशानी से बचाने के निर्देश दिए।

About IBN NEWS

Check Also

Screenshot 2026 09 06 22 00 14 29 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

भटनी /देवरिया – शिक्षक दिवस पर के0 के0 पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में शिक्षकों को किया सम्मानित

Ibn news Team DEORIA देवरिया, भटनी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को के0 के0 …