Breaking News
Screenshot 2026 09 11 14 56 05 64 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

भटनी /देवरिया – ट्रेन के चपेट में आने से युवक की मौत

Ibn news Team DEORIA

 

दिनेश गुप्ता

Screenshot 2026 09 11 14 56 05 64 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

 

देवरिया ,भटनी- वाराणसी रेल खंड पर साहोपार रेलवे अंडरपास की बगल में लिच्छवी एक्सप्रेस से कटकर एक युवक की मौत हो जाने का समाचार मिला है।

बताया जाता है कि भटनी थाना क्षेत्र के ग्राम चादपार निवासी पूर्व राशन दुकानदार नागेंद्र प्रसाद पुत्र गनेश प्रसाद आपनी मोटरसाइकिल से साहोपार रेलवे अंडरपास के पास मोटरसाइकिल खड़ी कर रेलवे लाइन के तरफ जा रहा था। अचानक वह ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसके दोनों पर शरीर से अलग हो गया। किसी व्यक्ति ने उसकी सूचना जी आर पी भटनी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज देवरिया ले जा रही थी कि उसकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

Check Also

WhatsApp Image 2026 08 29 at 8.40.51 PM

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह, बच्चों के बीच हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

दौड़, क्रिकेट और कबड्डी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा; अतिथियों ने प्रतिभाओं को किया …