Breaking News
IMG 20260906 WA0029

भटनी /देवरिया – मद्धेशिया समाज बलुआ अफगान की नई कार्यकारिणी गठित सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट दिनेश गुप्ता भटनी

IMG 20260906 WA0029

भटनी देवरिया। मद्धेशिया समाज की आवश्यक बैठक बलुआ अफगान ग्राम प्रधान राम छबीला गुप्ता के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्रीरामजानकी मद्धेशिया ने की। इस दौरान समाज की एकजुटता संगठन को मजबूत करने एवं सामाजिक विकास को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद समाज की नई कार्यकारिणी के विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न कराया गया। बैठक में सुधांशु मद्धेशिया को मद्धेशिया समाज बलुआ अफगान का अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष, अमित मद्धेशिया को महामंत्री, राम छबीला गुप्ता प्रधान को संरक्षक तथा सत्येंद्र गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं जानकी जी मद्धेशिया को भटनी ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी के गठन पर समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।उपस्थित लोगों ने कहा कि संगठन के माध्यम से समाज में शिक्षा, सामाजिक एकता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। बैठक में भटनी नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता उर्फ मुन्ना जी, पूर्व शाखा प्रबंधक सुरेश कुमार गुप्ता, शिक्षक आकाश गुप्ता, पत्रकार राकेश मद्धेशिया, अविनाश कुमार, अनीश कुमार मद्धेशिया, शिवनाथ मद्धेशिया, सूरज मद्धेशिया, रमेश मद्धेशिया, अंशु मद्धेशिया, पप्पू मद्धेशिया, अंकुश मद्धेशिया, सुभाष मद्धेशिया,अनुराग मद्धेशिया एवं शोभा जी मद्धेशिया सहित समाज के कई लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

देवरिया – छात्रों पर लाठीचार्ज की हो निष्पक्ष जांच दोषी पुलिसकर्मियों पर हो कार्रवाई – हर्षित सिंह

Ibn news Team DEORIA देवरिया। देश के विभिन्न हिस्सों में छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज …