Breaking News
Screenshot 2026 09 06 22 11 58 70 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

भटनी /देवरिया – शिक्षक राष्ट्र निर्माण का मजबूत स्तंभ

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट दिनेश गुप्ता भटनी

Screenshot 2026 09 06 22 11 58 70 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

भटनी , देवरिया।भेंगारी भवानी छापर रोड पर स्थित मोर टेंट हाउस के बगल में शिक्षक सम्मान सम्मान समारोह के तहत शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के योगदान और उनकी सामाजिक जिम्मेदारियों पर वक्ताओं ने प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करने वाला महत्वपूर्ण स्तंभ है। शिक्षक अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का योगदान केवल कक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि वे समाज के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

 

अध्यापक समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करता है। शिक्षक अपने ज्ञान और अनुभव से विद्यार्थियों के जीवन को नई दिशा देने के साथ ही उनके व्यक्तित्व का निर्माण करते है।

 

कार्यक्रम में विहार प्रांत से लल्लन पांडे,लालजी सिंह, लालजी सिंह कुशवाहा, रामभरोसे कुशवाहा, शैलेश, राकेश, गोविन्द, श्रषि भारती, पंचानंद मौर्य, सत्येंद्र, सुहेल, प्रबंधक राजन , मुन्ना,अवध,सुनिक , रामनाथ विद्रोही, आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

देवरिया – छात्रों पर लाठीचार्ज की हो निष्पक्ष जांच दोषी पुलिसकर्मियों पर हो कार्रवाई – हर्षित सिंह

Ibn news Team DEORIA देवरिया। देश के विभिन्न हिस्सों में छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज …