Breaking News
Screenshot 2026 09 06 22 00 14 29 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

भटनी /देवरिया – शिक्षक दिवस पर के0 के0 पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में शिक्षकों को किया सम्मानित

Ibn news Team DEORIA

Screenshot 2026 09 06 22 00 14 29 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

देवरिया, भटनी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को के0 के0 पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक बी.के. श्रीवास्तव एवं कार्यकारी निदेशक अजय वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया तथा अपने गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का समापन शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता के साथ हुआ। इस मौके पर
सभी अध्यापक और छात्र छात्राएं मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

देवरिया – छात्रों पर लाठीचार्ज की हो निष्पक्ष जांच दोषी पुलिसकर्मियों पर हो कार्रवाई – हर्षित सिंह

Ibn news Team DEORIA देवरिया। देश के विभिन्न हिस्सों में छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज …