मुखबिर की सूचना पर लतीफपुर वनस्थली विद्यालय के पास से पुलिस ने पकड़ा
मीरजापुर। अहरौरा पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।जानकारी के अनुसार, 29 अगस्त को नगर चौकी प्रभारी आशीष कुमार सिंह मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील होकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक लतीफपुर वनस्थली विद्यालय के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए अरमान अंसारी पुत्र बकरुद्दीन निवासी दुर्गाजी पहाड़ी, पट्टीकला, कस्बा अहरौरा, थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।
पुलिस ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना अहरौरा पर धारा 4/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।