Ibn news Team DEORIA
रिपोर्ट सुभाष यादव

देवरिया-खुखुन्दू के वरिष्ठ पत्रकार श्री सुभाष यादव की पूजनीय माताजी श्रीमती फुलियां देवी का सोमवार सायंकाल 5 बजकर 25 मिनट पर निधन हो गया। वह 111 वर्ष की थीं और अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।सोमवार को ही देर शाम उनका अंतिम संस्कार बरहज स्थित सरयू नदी के पवित्र गौरा घाट पर किया गया। इस दौरान उपस्थित परिजनों, ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकार साथियों ने अश्रु पूरित नेत्रों से उन्हें भावभीनी अंतिम विदाई दी। मुखाग्नि उनके सुपुत्र पत्रकार सुभाष यादव ने दी।श्रीमती फुलियां देवी जी का जीवन अत्यंत सरल, धार्मिक और प्रेरणादायी रहा। उनके निधन पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकार संगठनों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है