Breaking News
IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं

उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 17 मई 2026 को आशीष कुमार सिंह नगर चौकी प्रभारी मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना अहरौरा क्षेत्र के अहरौरा डैम के पास से एक अभियुक्त शुभम सोनी पुत्र विजय सोनी निवासी सहुआईन का गोला थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 6 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।

About IBN NEWS

Check Also

WhatsApp Image 2026 07 09 at 8.55.42 PM

ब्रेकिंग न्यूज जिला कारागार का जिला न्यायाधीश, डीएम और एसएसपी ने संयुक्त निरीक्षण किया

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या। जिला कारागार का जिला न्यायाधीश, डीएम और एसएसपी ने संयुक्त …