Breaking News
IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ओम प्रकाश केसरी, अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह एवं सभासदों ने निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ओम प्रकाश केसरी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्क के निर्माण से नगरवासियों को बेहतर मनोरंजन और सैर-सपाटे की सुविधा मिलेगी। नगर के सौंदर्यीकरण और विकास में ऐसे सार्वजनिक स्थलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

सभासद कुमार आनंद ने निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्क निर्माण कार्य से नगर वासियों को लाभ मिलेगा। सुंदर व स्वच्छ पार्क से लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान सभासद ने पार्क परिसर का अवलोकन कर आवश्यक सुझाव दिए। नगरवासियों ने उम्मीद जताई कि पार्क का निर्माण शीघ्र पूरा होने पर लोगों को एक बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होगा। इस दौरान मोहम्मद सलीम,आशीष अग्रहरि, मयंक जायसवाल संजय सहित अन्य रहें।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260708 162754

देवरिया – भलुअनी-रुद्रपुर मार्ग के अंश निर्धारण एवं दर निर्धारण को लेकर बैठक संपन्न

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया 8 जुलाई। भलुअनी-रुद्रपुर मार्ग के निर्माण कार्य …