Breaking News
IMG 20260609 WA0002 scaled

बिग ब्रेकिंग STF ने 1.90 लाख के इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह का एनकाउंटर किया

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
अयोध्या। बीती रात करीब 11 बजे यूपी STF ने मुठभेड़ में कुख्यात इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू को मार गिराया।

भानु प्रताप पर विभिन्न जनपदों में कुल 1 लाख 90 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उस पर आजमगढ़ से 1 लाख रुपये, अंबेडकरनगर से 50 हजार रुपये, गोरखपुर से 25 हजार रुपये और बस्ती से 15 हजार रुपये का इनाम था।

भानु प्रताप सिंह गोरखपुर जनपद के ग्राम विधनापार, थाना बेलघाट का निवासी था। STF और बदमाश के बीच यह मुठभेड़ अयोध्या जनपद के थाना महाराजगंज क्षेत्र ऐमी घाट पुल के पास हुई मुठभेड़,जिसमें बदमाश ढेर हो गया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0019

देवरिया – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने किया पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया।क्षेत्र में चलाए जा रहे पीडीए पौधरोपण …