Breaking News
Screenshot 2026 05 10 17 59 14 80 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

देवरिया – डीएम ने गैस एजेंसी खुखुन्दू व भाटपाररानी गैस एजेंसी का किया औचक निरीक्षण किया

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष यादव

Screenshot 2026 05 10 17 59 14 80 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

देवरिया, 10 मई।

जनपद में गैस उपभोक्ताओं की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने रविवार को भारत गैस एजेंसी भाटपाररानी तथा एचपी गैस ग्रामीण वितरण केंद्र खुखुन्दू का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैस वितरण व्यवस्था, उपभोक्ता सुविधाओं और अभिलेखों की गहन जांच-पड़ताल की।

 

डीएम ने एजेंसी संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को निर्धारित समय पर पूरी पारदर्शिता के साथ गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या उपभोक्ताओं की शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वितरण रजिस्टर, उपभोक्ता अभिलेख एवं गैस आपूर्ति से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने कहा कि गैस वितरण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित होनी चाहिए ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 

डीएम ने मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं से सीधे बातचीत कर गैस आपूर्ति की स्थिति और एजेंसी की कार्यप्रणाली की जानकारी भी ली। उन्होंने अधिकारियों और एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।

 

जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि गैस वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता, सुरक्षा मानकों और उपभोक्ता हितों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वितरण कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई तय है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …