Breaking News

देवरिया – जुआ खेलते सात लोग मुखबिर के सूचना पर गिरफ्तार

Ibn24x7news रिपोर्ट सुभाष चन्द्र यादव
देवरिया जनपद पुलिस अधीक्षक एन0 कोलांची द्वारा अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु उनके विरूद्ध अभियान चलाकर त्वरित कार्यवाही करने हेतु जनपदीय पुलिस को निर्देशित किया गया, जिसके परिप्रेक्ष्य में जनपदीय पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 07 व्यक्ति गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षकण् रविन्द्र कुमार रवि थाना भाटपाररानी व मय हमराह का0 कृष्णदेव साहनी का0 प्रमोद कुमार गोड़ मय सरकारी वाहन जीप थार न्च् 52 ।ळ 0202 चालक का0 अऩूप कुमार के तलाश संदिग्ध व्यक्ति देखभाल क्षेत्र शान्ति व्यवस्था मुहर्रम मे रवाना होकर बेलपार ढाला पर मौजूद थे कि जरिये मुखबीर खास सुचना मिली कि पकडी बाबू के काली माँ के स्थान के पास कुछ लोग हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते है। इस सूचना पर विश्वास कर पूर्व से क्षेत्र में मामुर उ0नि0 अश्वनी कुमार तिवारी मय हमराह का0 राहुल यादव एका0 जितेन्द्र यादवएका0 चन्दन गहलौतएका0 पंकज कुमार गोड़ व ैप संजय यादव मय हमराह का0 पंकज यादव का0 सन्तराम अग्रहरि का0 कुन्दन पासवान को हस्वबुल तलब बेलपार ढाले पर किया गया तत्पाश्चात प्रभारी निरीक्षक थाना भाटपाररानी मय हमराह अधिकारीध्कर्मचारी गण मय मुखबीर के साथ पकडी बाबू काली माँ मन्दिर से लगभग 200 मीटर पहले मय वाहन को खडा करके मुखबीर के बताए हुए स्थान के तरफ पैदल.पैदल हिकमत अमली से पकडी बाबू के काली माँ के मन्दिर के पास पहुचे कि मुखबीर खास इसारा करके चला गया की हमराही व कर्मचारी गण द्वारा घेरबन्दी कर आवश्यक बल प्रयोग कर काली माँ के मन्दिर पर जुआ खेलते हुए 7 व्यक्तियो को मौके पर पकड लिया गया जिन्होने अपना नाम यशवन्त शाही पुत्र हरि शाही सा0 पकडी बाबू थाना भाटपाररानी, देवरिया,विकास बरनवाल पुत्र अनिल सा0 वार्ड नं.9 थाना भाटपार, देवरिया ,पिन्टू शाही पुत्र फतेहबहादुर सा0 पकडी बाबू थाना भाटपाररानी, देवरिया, संतोष सिंह पुत्र रामप्रकाश सा0 भिंगारी थाना खामपार देवरिया, मुन्ना गुप्ता पुत्र रमाशंकर सा0 बेलपार पण्डित थाना भाटपार, देवरिया, मु0 ऐनुल पुत्र अजीज सा0 भिंगारी थाना खामपार, देवरिया ,मु0 यूनुस खान पुत्र मु0 पैकर सा0 पकडी बाबू थाना भाटपाररानी, देवरिया बताया। मौके से 29090/-रूपये नगद एवं जामा तालाशी के दौरान 12000/ रूपये व 52 तास के पत्ते बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना भाटपाररानी पर अपराध धारा 13 जुआ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों का चालान न्यायालय किया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *