Breaking News
अहरौरा में दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा और भक्तों की भीड़

अहरौरा में भव्य नवरात्रि उत्सव की शुरुआत

मीरजापुर। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर अहरौरा क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा है। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह भव्य पंडाल बनाकर मां दुर्गा की दिव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। मंदिरों और पंडालों में सुबह-शाम की आरती, भजन और पचरा गीतों की गूंज से पूरा वातावरण देवीमय दिखाई दे रहा है।

नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सजे पंडाल

अहरौरा नगर क्षेत्र के चौक बाजार, गोला सहूवाइन, त्रिमुहानी सम्मेत्तर, पटवा टोला, कोइरान बाजार, रवानी टोला बूढ़ादेई, नई बाजार और डीह में रंग-बिरंगी झालरों और रोशनी से पंडाल सजाए गए हैं। वहीं ग्रामीण इलाकों जैसे इमलिया चट्टी, बेलखरा, कुदारन, सरिया, धुरिया और महुली में भी मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना शुरू की।

गोला सहुवाइन के दुर्गा पूजा पंडाल में लेजर लाइट से बनी भगवान शंकर की प्रतिमा का उद्घाटन मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

दुर्गा अष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब

नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर अहरौरा क्षेत्र में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। महिला-पुरुषों ने व्रत रखकर विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। कई स्थानों पर कन्या पूजन का आयोजन हुआ, जहां चुनरी, नारियल और प्रसाद चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की गई।

सुबह से ही बाजारों में रौनक देखने को मिली। पूजा सामग्री, फल, मिठाइयों और प्रसाद की दुकानों पर भारी भीड़ रही। विशेष रूप से केला, सेब, अनार और नारियल की मांग में काफी बढ़ोतरी हुई।

मेले जैसा माहौल और प्रशासन की व्यवस्था

अहरौरा नगर और आसपास के पंडालों में मेले जैसा माहौल दिखाई दिया। जगह-जगह झूले, खिलौनों की दुकानें और खाने-पीने के स्टॉल लगे थे। शाम को रोशनी से सजे पंडाल श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करते रहे।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की थी। प्रमुख पंडालों और बाजारों में पुलिस बल की तैनाती की गई ताकि भक्त निर्भय होकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सकें।

भक्तिमय वातावरण में गूंजे जयकारे

अष्टमी के दिन अहरौरा क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से रात तक माता रानी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा और श्रद्धालु मां की आराधना में लीन रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …