Breaking News
अयोध्या के अदनान खान बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद सम्मानित

बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल विजेता अदनान खान को समाजसेवी ने दी बधाई, कहा – नई पीढ़ी के युवाओं के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि

मुदस्सिर हुसैन | IBN NEWS
मवई, अयोध्या

बीबीपुर के अदनान खान बने चैंपियन

ब्लॉक मवई ग्राम बीबीपुर निवासी अदनान खान ने हाल ही में आयोजित अंतरजनपदीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 50–60 किलो वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस जीत के साथ अदनान खान ने न सिर्फ अयोध्या जनपद बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

समाजसेवी ने दी शुभकामनाएँ

समाजसेवी दानिश हुसैन ने अदनान खान को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि –
“अदनान खान ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी यह सफलता नई पीढ़ी के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।”

परिजनों और क्षेत्रवासियों में खुशी

अदनान खान की जीत पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।
IBN न्यूज़ से बातचीत में अदनान खान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने मां-बाप की दुआओं और शुभचिंतकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करना चाहते हैं।

संभ्रांत लोगों की मौजूदगी

इस अवसर पर पूर्व प्रधान इदरीश खां, मोहम्मद आसिम, मोहम्मद लाईक खां समेत कई संभ्रांत लोग मौजूद रहे और अदनान खान को शुभकामनाएँ दीं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …