Breaking News
भीनमाल में अतिवृष्टि से फसलें खराब, किसानों ने मुआवजे की माँग को लेकर ज्ञापन सौंपा

अतिवृष्टि से फसलें बर्बाद: किसानों ने किया सर्वे और मुआवजे की माँग

मनीष दवे | IBN NEWS
भीनमाल


किसानों ने सौंपा ज्ञापन

भीनमाल उपखंड क्षेत्र के डाबली राठौड़ान गांव के किसानों ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि इस बार खरीफ सीजन में बोई गई बाजरी और मूंग की फसल पककर तैयार हो चुकी थी। लेकिन भारी बारिश और अतिवृष्टि के कारण खड़ी फसलें पूरी तरह से खराब हो गईं।

विशेष सर्वे की माँग

किसानों ने ज्ञापन में कहा कि प्रशासन द्वारा पटवारी हल्का स्तर पर विशेष सर्वे करवाकर नुकसान का आकलन कराया जाए। ताकि राज्य सरकार से उन्हें उचित मुआवजा प्राप्त हो सके।

किसानों की उपस्थिति

ज्ञापन देने वालों में पूर्व सरपंच प्रतिनिधि हनीफ खान, किशोरसिंह, जयसिंह, कुम्भसिंह, सुजानसिंह, ओखसिंह, दीपसिंह, जोगसिंह, हडमतसिंह, नाथूसिंह, मोड़सिंह, भंवरसिंह, नारायणसिंह, डूंगराराम, मदनसिंह, छतरा राम, गणेशराम, आलम खान सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

किसानों की पीड़ा

किसानों का कहना है कि बेमौसम बरसात और लगातार अतिवृष्टि से फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। यदि उन्हें मुआवजा नहीं मिला तो उनकी आर्थिक स्थिति और बिगड़ जाएगी। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सर्वे नहीं करवाया गया और मुआवजा नहीं दिया गया, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261002 WA0003

देवरिया – के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में मनाई गई गांधी-शास्त्री कि जयंती

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया,भटनी। के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी, भटनी में *राष्ट्रपिता …