कीमत लगभग 2 लाख 20 हजार रुपये, धारकों को सुपुर्द
टीम IBN न्यूज़ | ब्यूरो रिपोर्ट, गाजीपुर
गाजीपुर। अपराध एवं तकनीकी निगरानी के साथ-साथ जनहित कार्यों में भी थाना जमानियां पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। पुलिस ने गुमशुदा व खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी करते हुए धारकों को वापस सौंपा।
10 मोबाइल फोन बरामद
श्रीमान पुलिस अधीक्षक गाजीपुर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी जमानियां के निर्देशन और पर्यवेक्षण में थाना जमानियां पुलिस टीम एवं सीसीटीएनएस टीम ने संयुक्त रूप से प्रयास करते हुए कुल 10 अदद मोबाइल फोन बरामद किए। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 20 हजार रुपये है।
CEIR पोर्टल पर हुई थी शिकायत
गुम/खोए हुए मोबाइल धारकों ने पूर्व में CEIR पोर्टल पर अपने मोबाइल खोने के संबंध में प्रार्थना पत्र जमा किए थे। इन्हीं प्रार्थनाओं के आधार पर पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए मोबाइल का पता लगाया और बरामदगी सुनिश्चित की।
मोबाइल धारकों को सुपुर्द
बरामद मोबाइल फोन को दिनांक 03 सितंबर 2025 को उनके धारकों को सुपुर्द कर दिया गया। अपने मोबाइल वापस पाकर धारकों ने प्रसन्नता व्यक्त की और जमानियां पुलिस टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
पुलिस टीम
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:
-
प्रभारी निरीक्षक, थाना जमानियां मय सीसीटीएनएस टीम, जनपद गाजीपुर
पुलिस का प्रयास
थाना जमानियां पुलिस का कहना है कि आगे भी इसी प्रकार खोए हुए मोबाइल की बरामदगी कर उन्हें उनके असली धारकों तक पहुँचाया जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया कि मोबाइल खोने पर तुरंत CEIR पोर्टल या नजदीकी थाने पर इसकी जानकारी दर्ज कराएं।