सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजगढ़ मीरजापुर हमारी गवर्नमेंट खरबों रुपया खर्चा करके स्वच्छता अभियान मिशन के माध्यम से पुरे देश की गंदगी को मिटा रही है। हर ग्रामसभा को खुले मे शौच से मूक्ति दिलाते हुये हर ब्लाक हर जिले को ओ. डी. एफ. बना रही। परन्तु वही पर गवर्नमेंट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर ध्यान नहीं दे रही है। इसका जिता, जागता उदाहरण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजगढ़ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजगढ़ में इमर्जेंसी वार्ड के बगल में जो पुरुष शौचालय बना है, वह शौचालय कम कुड़ादन ज्यादा दिख रहा है, मानो ऐसा लग रहा है कि कुड़ा फेंकने की जगह शौचालय से अच्छा और कोइ नही। अब आप सोचिये कि किसी भी इमर्जेंसी वार्ड में भर्ती किये हुए मरीज को यदि शौच लग जाये तो वह शौच के लिए कहाँ जायेगा। मजबुर होकर उस मरीज को हास्पिटल से बाहर ही जाना पड़ता है। गेस कीजिए जो मरीज एक कदम चलने के लिये वेबस है उसे बाहर जाने मे कितनी तकलीफ होती होगी। यह कमी राजगढ़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की है या जनता जनार्दन की।
रिपोर्टर शरद मिश्र व वेदप्रकाश मिश्र
Tags राजगढ़
Check Also
साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस
मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …