Breaking News

मिर्जापुर – पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा ग्रीन ग्रुप की महिलाओं को किया गया सम्बोधित

आज दिनाँक-16-09-2018 को पुलिस अधीक्षक मीरजापुर श्रीमती शालिनी ने थाना मड़िहान क्षेत्रान्तर्गत स्थित कृषक पोस्ट ग्रेजुएट कालेज राजगढ़ में ग्रीन ग्रुप की महिलाओं को सम्बोधित किया। विदित हो कि जनपद के नक्सल प्रभावित थानाक्षेत्र की महिलाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने व उन्हें शिक्षा, सुरक्षा व सम्मान के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से बी0एच0यू0 वाराणसी के छात्रों द्वारा गठित होप संस्था द्वारा ग्रीन ग्रुप का गठन कर इसमें नक्सल प्रभावित गाँवों की महिलाओं को जोड़ा गया है। इसी क्रम में नक्सल प्रभावित राजगढ़ गांव में पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ने ग्रीन ग्रुप की महिलाओं को स्वरोजगार के बारे में बताया ताकि सभी महिलाएं पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर बन सके, उन्होंने बताया कि ग्रीन ग्रुप महिलाओं को सिलाई कढ़ाई और जूट के थैले व अन्य सामग्री बनाने के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसकी शुरुआत कुड़ी गाँव से की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने इन सभी महिलाओं को खुद कार्य संबंधित जानकारी दी। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय ने ग्रीन ग्रुप की महिलाओं को सम्बोधित करते हुये महिला सशक्तिकरण की दिशा में उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की गयी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि जनपद में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अभी और कार्य किये जाने की आवश्यकता है। इसके लिये महिलाओं को साक्षर और जागरूक बनना होगा। वर्तमान समय में महिलायें किसी भी कार्य में पुरूषों से पीछे नहीं है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने सिलाई-कढ़ाई व ब्यूटी पार्लर के माध्यम से आर्थिक रूप से सक्षम बनने पर विशेष बल दिया। साथ ही महिलाओं को आत्मरक्षा के गुण सीखने के लिये भी जागरूक किया।
इस दौरान थाना मड़िहान के पुलिस अधिकारीगण, पीआरओ पुलिस अधीक्षक, बी0एच0यू0 छात्रों की संस्था होप के सदस्यगण व ग्रीन ग्रुप की सदस्य काफी संख्या में उपस्थित रहीं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *