Breaking News
एसडीएम श्रेया बीकापुर तहसील में कार्यभार ग्रहण करते हुए

बीकापुर में श्रेया बनीं नई उपजिलाधिकारी, बुधवार को संभाला कार्यभार

🖋 अयोध्या ब्यूरो | कामता शर्मा

बीकापुर, अयोध्या | 
बीकापुर तहसील को आज एक नई प्रशासनिक अधिकारी मिल गई है। नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) श्रेया ने बुधवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। वह एसडीएम विकास धर दूबे के स्थान पर तैनात की गई हैं, जिनका हाल ही में स्थानांतरण हुआ है।


🧑‍⚖️ न्याय और समन्वय को दी प्राथमिकता

पदभार ग्रहण करने के बाद एसडीएम श्रेया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी प्राथमिकता पीड़ितों को समय से न्याय दिलाना और बार व बेंच के बीच बेहतर समन्वय बनाना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी प्रकार की शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और निष्पक्ष ढंग से किया जाएगा।


🏢 तहसील कार्यालय का निरीक्षण भी किया

कार्यभार ग्रहण के बाद एसडीएम श्रेया ने तहसील परिसर के विभिन्न विभागीय पटलों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कर्मचारियों से संक्षिप्त चर्चा करते हुए कार्यालयीन व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261005 WA0005

देवरिया – चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। गौरीबाजार पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले …