Breaking News

सलेमपुर /देवरिया – भाजपा के कुशासन से देश की जनता को निजात दिला सकती हैं सिर्फ कांग्रेस – सैयद जमाल अहमद

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष यादव

IMG 20250715 WA0008

सलेमपुर, देवरिया। भाजपा ने चुनाव के समय जनता से जो वादे किए थे उस वादों को चुनाव बाद कूड़ेदान में डाल दिया आज इस सरकार के कुशासन से जनता परेशान हो गई है। देश की जनता को कांग्रेस ही इस कुशासन से निजात दिला सकती है। उक्त बातें क्षेत्र के लार ,महादहांबाग व मईल चौराहे पर कांग्रेस द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय संगठन सृजन अभियान को सम्बोधित करते हुए जिला कोआर्डिनेटर पूर्व प्रदेश महासचिव सैयद जमाल अहमद ने कहा। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में मण्डल व न्याय पंचायत अध्यक्ष का चयन किया गया है। जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारीऔर भ्र्ष्टाचार से प्रदेश व देश की जनता आजिज आ गई है अब वह भाजपा सरकार को हटाने का मन बना चुकी है। जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से संगठन को मजबूत करने में लगे हैं। जिला उपाध्यक्ष जनार्दन वर्मा ने कहा कि यह सरकार केवल जनता को धोखा दे रही है। जनसमस्याओं से इसको कोई लेना देना नही है। जिला उपाध्यक्ष भरत मणि त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर कांग्रेस संविधान व लोकतंत्र को बचाने का काम कर रही है। कार्यक्रम को भागलपुर के ब्लॉक् अध्यक्ष डॉ रमेश कुशवाहा, सलेमपुर मनीष रजक,लार वजीर अहमद,जनार्दन वर्मा,दीनदयाल यादव, जगरनाथ यादव, वशिष्ठ मोदनवाल, गोविंद मिश्र, भागीरथी प्रसाद,दीनदयाल प्रसाद,बदरे आलम,आलोक त्रिपाठी राजन,मानवेन्द्र तिवारी, परमानंद प्रसाद,शिवशंकर सिंह, इस्लाम खान,शमशुलआजम,आनन्द श्रीवास्तव, मोहन प्रसाद,डॉ धनेश यादव, जयराम उपाध्याय, त्रिलोकी नाथ तिवारी, सोहन मिश्र, गंगासागर मिश्र, अवधेश यादव, अवधेश पांडेय, डॉ याहिया अंजुम, सुबाष राय,सतीश यादव, दयाशंकर यादव, रजनीश प्रसाद,राजकुमार पासवान, संतोष सिंह जालन्धर पाण्डेय आदि ने सम्बोधित किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …