Breaking News

देवरिया की साइबर क्राइम टीम द्वारा पीड़िता के खाते से धोखाधड़ी से ट्रांसफर किये गए 1,06,476/- रुपये को पीड़िता के बैंक खाते में कराया गया वापस

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष यादव

पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में साइबर अपराध के माध्यम से फ्राड की गई धनराशि वापस दिलाने व साइबर अपराध पर प्रभावी कार्यवाही के परिप्रेक्ष्य में एक पीड़िता के खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा इन्स्टाग्राम पर सस्ते लैपटाप बेचने के नाम पर किये गये 1,06,476/- रुपये की धोखाधड़ी के पूरे रुपये को साइबर क्राइम पुलिस देवरिया द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 02.07.2025 को पीड़िता के बैंक खाते में नियमानुसार वापस कराया गया ।

देवरिया पुलिस द्वारा आम जनमानस से अपील की जाती है कि अपने खाते से सम्बंधित ओ.टी.पी./ पासवर्ड आदि व्यक्तिगत/गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा लुभावने ऑफर आदि को बिना जाँचे परखे किसी लिंक या एप्लीकेशन पर भुगतान न करें, यह ऑनलाइन धोखाधड़ी का तरीका हो सकता है । आप स्वयं जागरुक रहे तथा अपने आस-पास के अधिक से अधिक लोगों में यह जानकारी साझा करें जिससे किसी भी व्यक्ति के साथ धोखाधडी न हो सके ।

यदि किसी के साथ किसी भी तरह का साइबर अपराध/ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर सूचना दर्ज कराएं । जागरूक रहें, सतर्क रहें, साइबर अपराध से बचें ।

 

*थाना साइबर क्राइम टीम जनपद देवरियाः-*

1.निरीक्षक राकेश सिंह प्रभारी थाना साइबर क्राइम जनपद देवरिया ।

2. निरीक्षक रामचन्द्र सिंह यादव थाना साइबर क्राइम जनपद देवरिया।

2.कंप्यूटर ऑपरेटर शिवमंगल यादव थाना साइबर क्राइम जनपद देवरिया ।

3.का0 दीपक कुमार थाना साइबर क्राइम जनपद देवरिया ।

4.का0 विजय राय थाना साइबर क्राइम जनपद देवरिया ।

5.म0का0 पूर्णिमा चौधरी थाना साइबर क्राइम जनपद देवरिया ।

 

*सोशल मीडिया सेल*

*देवरिया पुलिस ।*

*मो0नं0-7839861970*

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …