Breaking News

देवरिया – थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष यादव

IMG 20250626 WA0006

देवरिया –

थाना रुद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बलुअही उर्फ मुण्डेरा में दिनांक 13.06.2025 को राज निषाद पुत्र भीम निषाद निवासी छपरा बुजुर्ग थाना एकौना जनपद देवरिया आदि द्वारा आपसी कहा-सुनी के दौरान हरिभजन निषाद उर्फ भोलू निषाद पुत्र रामनिवास निवासी विट्ठलपुर थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया को लाठी डण्डे आदि से मारा-पीटा गया जिससे हरिभजन निषाद उर्फ भोलू उपरोक्त घायल हो गए जिसके सम्बन्ध में घायल हिरभजन निषाद की मां दुर्गावती देवी पत्नी रामनिवासी की तहरीर के आधार पर थाना रुद्रपुर में मु0अ0सं0 218/2025 धारा 115(2),117(2) बी0एन0एस0 का अभियोग राज निषाद पुत्र भीम निषाद निवासी छपरा बुजुर्ग थाना एकौना जनपद देवरिया सहित कुल 03 अभियुक्तों के विरूद्ध पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है ।

 

मारपीट में घायल हरिभजन निषाद उर्फ भोलू निषाद की ईलाज के दौरान दिनांक 21.06.2025 को मृत्यु हो गयी । विवेचना के क्रम में साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए मेडिकल रिपोर्ट व चिकित्सक के बयान आदि के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 105 बी0एन0एस0 की बढ़ोतरी की गयी ।

 

पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 24.06.2025 को श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अरविन्द कुमार वर्मा व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री हरीराम यादव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त राज निषाद उपरोक्त को मुखबिर की सूचना पर ग्राम सेमरौना पुल के पास से गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त एक अदद लकड़ी का डण्डा बरामद करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेजा जा चुका है ।

 

शेष अन्य वांछित 02 अभियुक्तों क्रमशः 1.रतनदीप निषाद पुत्र हरिलाल निषाद निवासी विट्ठलपुर थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया व 2.सन्नी निषाद पुत्र सचिन निषाद निवासी सिहोरचक थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगी हुई हैं । शीघ्र ही वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*

1.राज निषाद पुत्र भीम निषाद निवासी छपरा बुजुर्ग थाना एकौना जनपद देवरिया ।

 

*बरामदगी का विवरणः-*

1.एक अदद लकड़ी का डण्डा

 

*गिरफ्तार करने वाली टीम-*

1.प्रभारी निरीक्षक श्री रणजीत सिंह भदौरिया थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया ।

2.व0उ0नि0 श्री विनोद कुमार यादव थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया ।

3.उ0नि0 श्री आशीष राय थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया ।

4.कां0 मनोज यादव थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया ।

5.कां0 धनंजय यादव थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया ।

 

*सोशल मीडिया सेल*

*देवरिया पुलिस*

*मो0नं0- 7839861970*

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …