कलवारी,मिर्ज़ापुर
खण्डशिक्षा अधिकारी राममिलन यादव ने शिक्षकों के सहयोग से केरल बाढ़ पीड़ितों की सहयोग के लिए मुख्यमंत्री कोष के नाम से साठ हजार का बैंक ड्राप बेसिक शिक्षाधिकारी को सौंप दिया।
प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामपोश सिंह,अनिल सिंह के नेतृत्व में बीआरसी,एनपीआरसी बाढ़ पीड़ितों के सहयोग के लिए चन्दा किया।सूची समेत साठ हजार रुपये खण्डशिक्षा अधिकारी को दिया गया।खण्डशिक्षा अधिकारी राममिलन यादव ने कहा कि आपदा के समय सहयोग करना पूण्य का काम है।इस अवसर पर अशोक कुमार मौर्य,सत्य तिवारी,गुलाब सोनकर,दिनेश तिवारी आदि अध्यपाक उपस्थित रहे।
Tags मिर्जापुर
Check Also
साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस
मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …