Breaking News

देवरिया – थाना खामपार पुलिस द्वारा एक पिकअप में 04 अदद गाय बरामद किया गयाः

Ibn24x7news रिपोर्ट सुभाष चन्द्र यादव
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री एन. कोलांचि* द्वारा अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु उनके विरूद्ध अभियान चलाकर त्वरित कार्यवाही करने हेतु जनपदीय पुलिस को निर्देशित किया गया, जिसके परिप्रेक्ष्य में जनपदीय पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाही किया गया –
*01.थाना खामपार पुलिस द्वारा एक पिकअप में 04 अदद गाय बरामद किया गयाः-* आज दिनांक- 13.09.2018 को थानाध्यक्ष खामपार श्यामधर सिंह व का0 दिव्यशंकर राय का0 विजय पाल आर्य का0 अनिल यादव का0 सुमन के साथ देखभाल क्षेत्र एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में थे कि जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक पिकअप पर कुछ व्यक्ति पशुओं की तस्करी हेतु कुकुरघाटी के रास्ते विहार ले जाने के फिराक में है। मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास कर मय मुखबिर केरवनिया पुल के पास पहुॅचे तो पुलिस की गाड़ी देखकर क पिकअप केरवनिया पुल के पहले रूक गयी। जिसको मुखबिर वहीं वाहन बता कर हट बढ़ गया। वाहन के पास पहुचने से पहले वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर कर भाग गया। काफी प्रयास किया गया परन्तु दस्तयाब नही हुआ। वाहन में पीछे देखा गया तो 04 अदद गौवंशीय पशु बरामद हुए, जो एक ही पिकअप में बेरहमी से बांधे हुए थे उक्त पशुओं को वध हेतु बिहार ले जा रहा थे, जिन्हें खोलकर गाडी से नीचे उतारा गया। सभी पशुओं को कब्जे में लेते हुए नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *