पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र के विजय नगर में निगरानी विभाग का छापा
राम प्रवेश शाह ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता के रूप में सिवान में कार्यरत है इनके पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र के विजय नगर स्थित आवास में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा कांड संख्या 39/18 के तहत छापेमारी की जा रही है। इनके यहां आय से अधिक संपत्ति को लेकर छापेमारी की जा रही है।
सुबह से चल रही छापेमारी अबतक जारी है। इनके एक और ठिकाने औरंगाबाद में भी छापेमारी की जा रही है। निगरानी के डीएसपी श्री नारायण सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है । फिलहाल पटना के विजय नगर स्थित अभियंता के जिस घर मे छापेमारी की जा रही है वहां अभियंता मौजूद नही है लेकिन उनकी बेटी मौजूद है जिससे निगरानी की टीम पूछताछ कर रही है। फिलहाल छापेमारी में क्या कुछ मिला है इसकी जानकारी नही मिल पाई है |
रिपोर्ट अमन सिंह ibn24x7news पटना
Tags पटना
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …