Breaking News

मिर्जापुर – पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्यांचल परिक्षेत्र महोदय् द्वारा थाना कोतवाली देहात का किया गया औचक निरीक्षण,दिये गये आवश्यक निर्देश

Ibn24x7news रिपोर्ट विकास चन्द्र अग्रहरि ब्यूरो चीफ मीरजापुर
*पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्यांचल परिक्षेत्र महोदय् द्वारा थाना कोतवाली देहात का किया गया औचक निरीक्षण,दिये गये आवश्यक निर्देश*
*निरीक्षक के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया रही मौजुद*
आज दिनांक-05-09-2018 को पीयुष श्रीवास्तव पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्यांचल परिक्षेत्र महोदय् द्वारा दोपहर कोतवाली देहात थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया भी रही मौजुद। सर्व प्रथम पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय् को थाने पर गार्द द्वारा सलामी दी गयी। उसके बाद पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय् ने कार्यालय व कार्यालय में रखे अभिलेखों को चेक किया गया अभिलेखो मे ग्राम अपराध रजिस्टर,आर्डर बुक, अपराध रजिस्टर चेक किया गया तथा, थाना परिसर ,बैरिक, मेस, हवालात, बाथरूम, कम्प्यूटर कक्ष आदि का भी निरीक्षण किया गया। थाना कार्यालय के अभिलेखों के सही रखरखाव व अभिलेखों को अद्यावधिक कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान महोदय् द्वारा आरक्षीयों की बीट बुक भी चेक कर पुछताछ कर जाना गया की आरक्षीयों को अपनी बीट की अच्छी जानकारी है की नही। इसके आलावा थानो के लिए निर्गत मदों के सापेक्ष कराये गये कार्यो की समीक्षा की गयी। कम्प्यूटर कक्ष की चेकिंग के दौरान महोदय् द्वारा सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरा, कम्प्यूटर उपकरणों आदि का निरीक्षण किया गया तथा कम्प्यूटर कक्ष का रखरखाव संतोषजनक पाया गया। थाने की बाउड्री वाल को कंटीला तार लगवाकर या दीवाल बनवाकर अवारा पशुओं आदि को रोकने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान श्री प्रकाश स्वरुप पाण्डेय अपर पुलिस अधीक्षक नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात श्री साजिद सिद्दीकी, श्री अशोक कुमार सिंह पीआरओ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर सहित थाने के पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261005 WA0005

देवरिया – चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। गौरीबाजार पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *