Breaking News
WhatsApp Image 2022 02 14 at 8.36.40 AM

विद्यालय में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार अभियान

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबादः शिक्षा विभाग के आदेशानुसार स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 करोड़ सूर्य नमस्कार अभियान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी नं-3 की जूनियर रेडक्रॉस सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड और गाइड्स ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में नियमित रूप से चलाया जा रहा हैं। छात्राओं अध्यापकों एवं समस्त स्टाफ सदस्यों द्वारा सूर्य नमस्कार अभियान में भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि स्वतंत्रता महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता प्राप्ति की 75 वीं वर्षगांठ पर पिचहतर करोड़ सूर्य नमस्कार के लक्ष्य में विद्यालय परिवार अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहा है।

हरियाणा राज्य रेडक्रॉस समिति भी इस महोत्सव में बढ़ चढ़कर जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के माध्यम से जुटी हुई है। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि सूर्य नमस्कार करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है और सम्पूर्ण व्यायाम के माध्यम से शरीर को स्फूर्ति मिलती है। हमारे ऋषियों और मुनियों ने भी सूर्य नमस्कार के महत्व को दर्शाया है। प्रतिदिन उठकर सूर्य नमस्कार करने वाला व्यक्ति सदैव स्वस्थ रहता है। सूर्य नमस्कार संपूर्ण आसन है। सूर्य नमस्कार करने से पाचन तंत्र सुदृढ़ रहता है,हड्डियां स्ट्रॉन्ग बनती है,शरीर में लोच बढ़ती है, रक्त संचरण ठीक करने में सहायता मिलती है, तनाव दूर करने में भी सहायक है और शारीरिक मुद्राओं में सुधार करने में सक्षम एवं पेट व निद्रा संबंधी विकारों को भी दूर करता है। इसलिए हम सभी को स्वयं को स्वस्थ रहने के लिए सूर्य नमस्कार को अपनी आदत में सम्मिलित करने की आवश्यकता है।

कोरोना काल में कोरोना से संक्रमित होने के पश्चात भी सूर्य नमस्कार करने वाला व्यक्ति दृढ़ प्रतिरोधक क्षमता से शीघ्र स्वस्थ हो जाता है। सूर्य नमस्कार स्वतंत्रता के पिचहतरवें महोत्सव के अंतर्गत देश की योग संस्कृति को पुनःअपना कर स्वयं को स्वस्थ रखने में अचूक है। नियमित योग अभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ और प्रसन्नचित रहता है। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि संपूर्ण विश्व में प्रत्येक भारतवासी इस स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव में सूर्य नमस्कार रूपी यज्ञ में अपनी प्रतिभागिता दर्शा रहा है। इस महोत्सव के प्रत्येक प्रतिभागी को सूर्य नमस्कार सर्टिफिकेट भी प्राप्त हो रहा हैं। प्राचार्य मनचंदा, शारीरिक शिक्षक मंजू,कॉर्डिनेटर प्राध्यापिका डॉक्टर जसनीत कौर, मौलिक मुख्याध्यापिका पूनम, सतबीर पवार,संजय मिश्रा सहित सभी अध्यापिकाओं ने सभी छात्राओं से नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करने करने के लिए प्रेरित किया और सभी से आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने और सूर्य नमस्कार व्यायाम द्वारा कोरोना पर विजय प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी से इस अभियान से जुड़ने पर आभार व्यक्त किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *