Breaking News
screenshot 20220910 2052058904654823457433851

गाजीपुर: डी0एम0 की सख्ती के बाद भी राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाला ग्राम प्रधान सरकार को भी दिखा रहा ठेंगा दरबारी उड़ा रहे कानून की खिल्ली

गाजीपुर: एक तो चोरी उपर से सीनाजोरी यहा तक कि जिलाधिकारी को ही दबाव में लेने की कोशिश करने वाला तिरंगे का
अपमान करने वाला दंबग ग्राम प्रधान जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार का मजाक बना रहा है।

मामला गाजीपुर जिले की
बिरनो विकास खण्ड का है। 15 अगस्त के मौके पर पहले तो ग्राम प्रधान ने उल्टा तिरंगा फहराया और जब वीडियो वायरल होने लगा तो अफसरो यहॉ तक कि इलाकाई पुलिस को भी लगातार चकमा दे रहा है कि तिरंगा सही फहराया गया था।
किसी विरोधी ने उसे उल्टा कर दिया।

प्रदेश व केन्द्र सरकार का स्पष्ट्ट निर्देश है कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किसी हाल में क्षम्य नही है और राष्ट्रीय ध्वज का प्रयोग करते समय कानून व देश सम्मान का ध्यान जरूर रखा जाना चाहिए।

15 अगस्त के मौके पर बिरनो विकास खण्ड के भोजापुर गांव में बने पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान ने तिरंगा फहराया। तिरंगा दोपहर 1 बजे तक फहरता रहा। इस
बात की जानकारी न गांव वालो को हुई न ही जिम्मेदार अधिकारियों को हुई। यहॉ तक कि जब वीडियो वायरल हुआ तो प्रधान अरर्द अली ने पुलिस को चकमा दे दिया कि तिरंगा किसी विरोधी ने गलत तरीके से फहरा दिया। मामला जो भी हो
प्रधान अपने बचाव में जो भी कह रहा हो तिरगे का अपमान हुआ हैऔर इस मामले को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद ने तत्काल संज्ञान लिया था और मामले में दोषी के खिलाफ कड़ी कारयवाही करने का भी निर्देश भी दिया।

14 अगस्त को राजधानी में हुई बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव व ए0डी0जी0 कानून ने स्पष्ट्ट चेतावनी दिया था कि सूबे में तिरगा फहराने के बाद भी तिरंगा की सुरक्षा व सम्मान का ख्याल रखा जाय । ऐसा नही करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी। इसी बात को लेकर और मीडिया में प्रचारित होने के बाद गांव के लोगो ने तिरगे का वीडियो वायरल किया और जिलाधिकारी के कड़े रूख के बाद वरिष्ट्ठ भाजपा नेता रमेश सिह पप्पूने साफ चेतावनी दिया था कि ग्राम प्रधान के खिलाफ कड़ी कारवाही नही हुई तो पाटी कार्यकर्ता आन्दोलित हो जायेगे। 20 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उल्टा तिरंगा फहराने वाला प्रधान लगातार जिले के अपने राजनीतिक आकाओं व कुछ सत्ता पक्ष के लोगो की सह पर राष्ट्रीय अपमान के इस मामले को पचाने की हर जुगत लगा रहा है।

हालाकि इलाकाई पुलिस मामले में कारवाही की बात कर रही है लेकिन ग्राम प्रधान के दरबार में उल्टा तिरंगा फहराने के बाद भी जिला प्रशासन व डी0एम0 को चकमा देने में कामयाब दरबारी रोज केन्द्र व प्रदेश सरकार का मजाक बनाकर चटखारे लेकर कानून का मजाक बना रहे है।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *