Breaking News
a4951b89 3841 40aa 9ad1 e9197342edce

नवनिर्मित भव्य गुरु गौरव मंदिर की दिव्य प्राण प्रतिष्ठा एवं स्वर्ण कलश स्थापना एवं 21 एक विशंवति महा रुद्राक्ष यज्ञ महोत्सव को लेकर 551 कलशो की त्रिवैणी से यात्रा में 127 गांव की प्रभात फेरीयो ने भाग लिया

 

जिसमें नाथ समाज बंधु शोभायात्रा में नाचते गाते जयकारे लगाते हैं चल रहे थे। मार्गो में पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार कियाa4951b89 3841 40aa 9ad1 e9197342edce

बीगोद– मंगलवार को त्रिवेणी संगम भोलेनाथ मंदिर परिसर से आम चौखला आदनाथ समाज की और से गुरु गौरव नाथ जी के नवनिर्मित भव्य मंदिर की दिव्य प्राण प्रतिष्ठा एवं स्वर्ण कलश स्थापना महाकुंभ एवं 21 विशंवति कुंड आत्मक महायज्ञ महोत्सव को लेकर 551 जल कलशो की शोभायात्रा निकली जिसमें 127 गांव की प्रभात फेरियां के साथ हजारों समाज के पदयात्रा के साथ नाचते गाते जयकारे लगाते पुष्प वर्षा करते व भजन कीर्तन के एक साथ चल रहे थे।

मार्गो में जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया। शोभा यात्रा मे घोड़ी बग्गी व गाजे-बाजे के साथ निकली जिस दौरान त्रिवैणी धाम संगम पूरा भगवा नजर आया। कलश यात्रा के बाद महंत श्री राधे बाबा आचार्य, राजेश शर्मा के सानिध्य में यज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ व झंडारोहण भी किया गया। यज्ञ का कार्यक्रम मंगलवार 16 मई से शुरू हुआ जो 22 मई तक चलेगा।

बुधवार को मंडल देवताओं का आवाहन, प्रधान हवन मूर्तियों का जलाधिवास, सध्या आरती, गुरुवार को आमंत्रित वेदों का पूजन, शुक्रवार को नित्य पूजन, धृताधिवाश, धूपाधिवास, महाआरती, शनिवार को शक्कराधिवाश, पुषपाधिवाश, मिष्ठाधिवाश,सध्या आरती, रविवार को नित्य पूजा, मूतियों, कलश,शिखर अभिषेक, महाआरती, फलाधिवाश शहनयाधिवास सोमवार को नित्य हवन पूजन प्राण प्रतिष्ठा कलश स्थापना महायज्ञ की पूर्णाहुति महा प्रसादी व विशाल भंडारे का आयोजन होगा।65cd1fe3 9643 405b 8586 e8b649e5c8c8

इस दौरान प्रतिदिन रात्रि को निर्गुण भजन संध्या होगी जिसमें अलग-अलग जगह के मठाधीश शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में कल्याण नाथ, शंकर नाथ ,पंचायत समिति सदस्य अर्जुन नाथ, गुलाब नाथ ,राम नारायण नाथ ,शंभू नाथ ,भवन नाथ ,रतन नाथ ,गोपाल नाथ ,प्रकाश नाथ आदि उपस्थित रहे। (फोटो कैप्शन-

1- भगवा झंडा गोरखनाथ की सचित्र तस्वीर के साथ समाज जन

2- शोभा यात्रा के दौरान महिलाएं जल कलश लेकर सिर पर व समाज बंधु नाचते गाते चल रहे थे
3- शोभा यात्रा के दौरान प्रभात फेरी हो व समाज बंधु का विशाल समूह) फोटो प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *