【 प्रमोद गर्ग पत्रकार 】बिगोद 6 सितंबर—- स्थानीय कस्बे के व्यापारियों ने आज सुबह एक बैठक आयोजित कर व्यापारिक संगठन बनाने और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने पर चर्चा की गई। इस बैठक में व्यापार संगठन को मजबूत बनाने के लिए भी निर्णय लिया गया ।इस पर व्यापारियों की सहमति बनी और व्यापारियों ने कार्यकारिणी का गठन अभी नहीं किया। व्यापार को महीने में एक बार 21 तारीख बंद की बात हुई। व त्योहारों होली ,दिवाली ,जलझूलनी ग्यारस सहित कई त्यौहार पर थोड़े समय दुकान खुली रखने पर सहमति बनी और सभी त्यौहार आपसी भाईचारे और सहयोग से करने की बात हुई। मीटिंग के बाद एससी एसटी के बिल मे सशोधन को लेकर व्यापारियों ने कार्यवाहक थाना अधिकारी रामगोपाल चौधरी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देखकर विरोध प्रकट किया ।
Tags बीगोद
Check Also
सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन
पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …