Breaking News

फरीदाबाद – चोरों द्वारा रंगदारी, फतेहपुर चंदीला में गुंडाराज – फिरौती बसूल करके लौटाया फौन

फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सिटी को स्मार्ट और सुरक्षित बताने वाली भाजपा सरकार को नींद से जगाने के लिए यह खबर काफी जहां एक वरिष्ठ पत्रकार से खुले आम एक चोर गिरोह ने पहले बड़ी चतुराई से मोबाईल चुरा लिया और फिर खुले आम फिल्मी स्टाईल में मोबाइल लौटाने की एवेज में पांच हजार की रंगदारी मांगी।
शहर की पुलिस और नेताओं की शाख पर बट्टा लगाने वाली यह घटना बीते दिन 21 अगस्त 2018 रात्रि 9.15 की है जब सैक्टर-21 ए में रहने वाले शहर के नामी गिरामी पत्रकार श्री जगन्नाथ गौतम जी अपने पड़ोसी मित्र कमलकांत शर्मा के साथ फतेहपुर चंदीला गाँव के पास सब्जी मण्डी में सब्जी और फल लेने गए थे। वहीं पर
यह गांव वार्ड 19 में पड़ता है, और इस वार्ड के पार्षद सतीश कुमार है जो भाजपा के नेता हैं तथा इसी गांव के निवासी हैं। यहां से थोडा ही दूरी पर क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा का मकान है तथा आधा किलोमीटर की दूरी पर ही पुलिस के सबसे दमदार आला अधिकारी पुलिस आयुक्त का मुख्यालय है। यह क्षेत्र फरीदाबाद के माने-जाने इलाकों में गिना जाता है। किन्तु गुंडागर्दी के मामले में इस क्षेत्र ने मेवात, पलवल और अन्य अपराधिक इलाकों को भी पीछे छोड़ दिया है। सब्जी मण्डी गांव फतेहपुर चंदीला और रेलवे स्टेशन फाटक बीच स्थित है।
श्री गौतम ने बताया जब वह अपने मित्र रमाकांत शर्मा के साथ सब्जियां खरीदने के बाद घर लौटे तो पता चला कि जेब में उनका सेमसंग का एस 6 मॉडल का फोन नहीं है। तभी दोनों उल्टे पांव तुरंत सब्जी मण्डी भागे,जहां-जहां जिस रेहडी से सब्जी खरीदी थी फोन का पता किया। तब उनको वहां फोन तो नहीं मिला लेकिन, ये पता चला कि यहां पर कई फोन चोर गिरोह सक्रिय हैं। एक ग्राहक ने बताया कि इस सब्जी मण्डी में उसके दो फोन चोरी हो चुके हैं। इसी बीच मेरे साथी मित्र अपने फोन से मेरा फोन नंबर मिलाते रहे। फोन की घंटी लगातार बज रही थी, काफी देर बाद एक युवक ने फोन उठाया, जो अपने आपको गांव फतेहपुर चंदीला का गुर्जर बता रहा था। उसने कहा कि फोन वापिस चाहिए तो फोन की कीमत देनी पड़ेगी नहीं तो वह उसका मदरबोर्ड बदलवाकर बेच देगा। उसने यह भी धमकी दी की पुलिस को बताया और किसी को साथ लाया तो देख लेना हम गुर्जर हैं सबक सिखा देंगे, और फोन भी नहीं मिलेगा।
श्री गौतम ने बताया कि वह पुलिस थाने जाने के लिए तैयार थे | मगर उनकी गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई । तभी चोर ने उनको फोन वापिस लेने की बस 10 मिनट की मोहलत दी थी। उन्होने गाड़ी स्टार्ट न होने पर पहले चोर गिरोह से फोन लेने का फैसला किया। उन्होने बताया जब वह गांव के अंदर बदमाशों द्वारा बताए स्थान पर गए तो चोरों ने पहले पांच हजार रूपए मांगे थे, मगर बातचीत के बाद चार हजार रूपए फिरौती बसूलने के बाद उन्होने लौटा दिया। उन्होने बताया बदमाशों ने उनके स्थान पर किसी और को बुलाया था इसलिए फोन लेने के लिए कमलकांत शर्मा गए थे। इस सारे प्रकरण में उनको लगभग 12 बज गए थे | और बाद में मिस्त्री को बुलाकर गाड़ी स्टार्ट करवाई घर पहुंचे।
श्री गौतम ने बताया वह यहीं के वाशिंदे हैं और लगभग 5 दसकों में भी आजतक उन्होने इस प्रकार की घटना कभी फरीदाबाद जिले में नहीं सुनी थी। फिल्हाल उन्होंने पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लों से मिलकर इस मामले की लिखित शिकायत की है। पुलिस आयुक्त ने भी इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच क्राईम ब्रांच को सौंप दी है। वहीं इस घटना की पूरे पत्रकार जगत ने निंदा करते हुए कहा कि यह पुलिस और नेताओं की कार्यशैली पर प्रश्र चिन्ह लगाता है। जहां शहर के पॉश इलॉकों में लोग सुरक्षित नहीं है तो अन्य क्षेत्रों में कैसे कोई महफूज होगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *